Breaking
2 Aug 2026, Sun

इश्क नहीं, ब्लैकमेल का खेल! पोती को जान से मारने की धमकी देकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना उड़ाया, सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने 4 शातिरों को दबोचा, दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर…

बिलासपुर,,,,  सरकंडा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर 14.50 लाख रुपये तथा करीब 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसी पीली धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरी गई एक एक्टिवा जब्त की है! दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं!जिनकी तलाश जारी है!
पुलिस के अनुसार, राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी… कि बीमारी के कारण उन्होंने बैंक संबंधी काम और लॉकर की चाबी अपनी नातिन को सौंप रखी थी…. जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने नातिन को परिवार के सदस्यों व छोटे बच्चों की हत्या और दुर्घटना कराने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया…. डर के कारण परिवार ने एसबीआई और सहकारी बैंक खातों से एटीएम व फोन पे के माध्यम से किश्तों में कुल 14.50 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए…. इसके अलावा आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर लॉकर में रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण भी ले लिए…
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आयुष यादव (22), आदर्श शर्मा (19), प्रिंस साहू (18) और आदित्य पांडे (19) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया….
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! वहीं फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है! पुलिस का कहना है! कि मामले में आगे की जांच जारी है! और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा….

ये 4 आरोपी गिरफ्तार…  👇👇👇

  1. आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  2. आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  3. प्रिंस साहू पिता नंदकिशोर साहू, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  4. आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक के पीछे, आर.के. नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed