Breaking
2 Aug 2026, Sun

कोल्ड ड्रिंक, प्यार और फिर दुष्कर्म का आरोप! बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार पर एफआईआर, शादी से इनकार के बाद खुला मामला…

बिलासपुर,,,,,  पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर लोरमी निवासी बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बिलासपुर निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में काम के दौरान उसकी पहचान नरेंद्र खत्री से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे घूमने के बहाने लोरमी, गोवा और अन्य स्थानों पर ले गया।
शिकायत के अनुसार, गोवा प्रवास के दौरान आरोपी ने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया, जिससे वह अचेत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में कान्हा किसली सहित अन्य स्थानों पर भी उसके साथ कई बार अनाचार किया गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने विवाह से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। शिकायत में विवाद के दौरान आत्महत्या का प्रयास किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
चकरभाठा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर नरेंद्र खत्री समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए सभी आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed