बिलासपुर
,,,, सेजस महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में छात्राओं के बीच दबंगई, मारपीट और सर्जिकल ब्लेड से हमले का गंभीर मामला सामने आया है! इस घटना ने स्कूल शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है! मामला गवर्मेन्ट स्कूल के पीछे स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल का बताया जा रहा है!
ऐसे हुई वारदात….
बताया जा रहा है! कि वारदात शुक्रवार शाम 5:30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल गेट के बाहर की है! मिली जानकारी के मुताबिक घायल और वार करने वाली छात्राएं दयालबंद और जूना बिलासपुर की बताई जा रही है! दोनों सहपाठी है! और कक्षा 11 वीं छात्रा है! बताया जा रहा है! कि दोनों छात्राओं के बीच पहले मारपीट नोट खसोट हुई… इसके बाद दयालबंद की छात्रा ने सर्जिकल ब्लेड से जूना बिलासपुर की छात्रा पर वार किया… जिसे रोकने के प्रयास में छात्रा के हाथ की कोहनी बुरी तरह कट गई… और वह लहूलुहान हो गई… सूचना मिलने पर स्कूल के टीचरों ने घायल छात्रा को मलहम पट्टी कर उसे घर भेज दिया…. वारदात के दूसरे दिन शनिवार को जब घायल छात्रा के परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे… तो प्रिंसिपल ने दोनों छात्राओं को हड़काकर समझाइश दी… और दोनों से माफी नामा लिखवा दुबारा ऐसा करने पर टीसी देकर स्कूल से निकलने की चेतावनी दी…
बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाव के नारे का ये हाल….
सरकार एक तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाव अभियान चला… लड़कियों को शिक्षित बनाने मुहिम चला रही है! ताकि लड़कियां भी शिक्षित और समर्थवान हो.. वही स्कूलों से कभी बियर पार्टी, तो कभी चाकू छुरी और सर्जिकल ब्लेड चलने व् गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही है! जो बेहद गंभीर है! इस घटना ने पालकों को असमंजस में डाल दिया है! कि ऐसे असुरक्षा के माहौल में वे अपनी बेटियों को कैसे पढ़ाये… और कैसे बचाए….
स्कूल प्रबंधन की लापरवाही….
जिले भर के स्कूलों से आए दिन तरह तरह की खबरें आने के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन के अफसर इनके रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं है! जब ऐसी घटनाएं सामने आ रही है! तो इससे निपटने का भी इंतजाम होना चाहिए… विद्यार्थियों के बैग और जेब की जांच होनी चाहिए… कि वे कोई खतरनाक अस्त्र शस्त्र या नशे का सामान लेकर तो स्कूल नहीं आ रहे….
लगे 13 टाके…
इस हमले में घायल छात्रा को 13 टाके लगे है! इस बात का पता तब चला जब लड़की वारदात के दूसरे दिन शनिवार को एक निजी हॉस्पिटल में उपचार कराने पहुंची… जहां उसके कोहनी पर 13 टाके लगा… मलहम पट्टी करके उसे छुट्टी दे दी गई….
000
छात्राओं के बीच का ये झगड़ा स्कूल के गेट के बाहर हुआ है! घायल और हमला करने वाली छात्रा के परिजनों को तलब कर उनसे माफी नामा लिया गया है! ताकि इस घटना की पुनरावृत्ति न हो….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?

