Breaking
16 Sep 2026, Wed

घर बना अवैध बूचड़खाना, दर्रीकापा में गौवंश वध और मांस बिक्री का खेल बेनकाब, कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा, 35.40 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त, भेजे गए जेल….

बिलासपुर,,,,  कोटा पुलिस ने गौवंश के अवैध वध और गोमांस की बिक्री के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया…. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलोग्राम गौमांस, दो खुरपा, दो टंगिया और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है! दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया….
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी… कि ग्राम दर्रीकापा निवासी राहुल अनंत और राकेश अनंत अपने घर में अवैध रूप से गौवंश का वध कर गोमांस का संग्रहण और बिक्री कर रहे हैं! सूचना मिलते ही थाना कोटा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जांच शुरू की…. विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर राकेश अनंत (36) और राहुल अनंत (23) को गिरफ्तार कर लिया गया…
तलाशी के दौरान पुलिस ने 35.40 किलोग्राम गोमांस और हड्डियां, चमड़ी काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो खुरपा, दो टंगिया तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BK 9940 जब्त की… आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई….
पुलिस ने बताया कि जिले में गौवंश के अवैध वध, मांस परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है! इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed