Breaking
10 Oct 2026, Sat

सदन में हंगामा, शिकायत पर शिकायत… फिर भी जारी अवैध निर्माण! आखिर किसके संरक्षण में व्यापार विहार के सब्जी मार्केट चबूतरे पर तन रही दुकान, जोन अध्यक्ष ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए बड़े सवाल…

बिलासपुर,,,, व्यापार विहार में सब्जी मार्केट के लिए आबंटित चबूतरे में अवैध दुकान निर्माण का मामले में शिकायतें हुई… सामान्य सभा तक मे मामला गुंजा पर पता नही वो कौन सी ताकत है! कि प्रशासन कुछ नही कर पा रहा… अब जोन क्रमांक-4 व्यापार विहार के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक-28 प्रियदर्शनी नगर के पार्षद गणेश रजक ने नगर निगम प्रशासन, मेयर और सभापति को लिखित शिकायत कर इस अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है!
पार्षद ने नगर निगम आयुक्त, महापौर और सभापति विनोद सोनी को सौंपे गए लिखित शिकायत में यहां सब्जी मार्केट के लिए आवंटित 8×8 एवं 8×10 फीट के चबूतरे पर नियमों के खुले उल्लंघन का हवाला दे यहां जारी अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है! पार्षद ने नगर निगम प्रशासन और महापौर द्वारा स्थल निरीक्षण कर जोन कमिश्नर को तत्काल निर्माण कार्यरोकने के निर्देश देने के बाद भी निर्माण नहीं रुकने का आरोप लगा जोन कमिश्नर और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया कि आखिर स्पष्ट निर्देश के बाद भी किसके संरक्षण पर यहां अवैध निर्माण कराया जा रहा…. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है! सवाल यह उठ रहा कि क्या नगर निगम के सर्वोच्चय सदन में उठाये गए मुद्दों की कोई अहमियत नही कि फिर उसी मामले के लिए फिर पार्षद और जोन अध्यक्ष को शिकायत करनी पड़ रही…
इस मामले ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और निर्माण नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं! अब देखना होगा कि शिकायत और इस कदर फजीहत के बाद निगम प्रशासन कोई कार्रवाई करता है! या उस ताकत के आगे सरेंडर…?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed