Thu. Oct 15th, 2026

मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम का एक्शन; तीनों आरोपी गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश कर दिलाई सलाखों के पीछे जगह..

बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र में मछली चोरी के दौरान पकड़े जाने की रंजिश में खूंटाघाट बांध के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है! रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया…. पुलिस के अनुसार, मृतक तिरिथ राम यादव खूंटाघाट बांध में चौकीदार था… कुछ दिन पहले उसने दो युवकों को बांध से मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था…. और घटना का वीडियो भी बनाया था… इसी बात को लेकर आरोपियों ने पहले उसका मोबाइल तोड़ दिया था… बाद में समझौता होने के बावजूद मोबाइल नहीं बनवाने और विवाद बढ़ने से आरोपियों ने रंजिश पाल ली…. 11 जुलाई की रात तिरिथ राम यादव और साथी श्याम सिंह पोर्ते ड्यूटी पर जा रहे थे…. इसी दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन से उनकी बाइक का रास्ता रोक दिया… बाइक गिरने के बाद दोनों पर डंडों से हमला कर दिया…. श्याम सिंह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला…. जबकि तीनों आरोपियों ने मिलकर तिरिथ राम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी….घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की…. पुलिस ने घेराबंदी कर कान्हा उर्फ गोलू धीवर (34), अनिश उर्फ छोटू धीवर (22) और शुभम प्रधान उर्फ शोभू (21), तीनों निवासी नवागांव (गिरजाबंद), थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर लिया….पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश पहले से बनाई गई थी…. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है! कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed