बिलासपुर,,,,, व्यापार विहार स्थित LIC कार्यालय में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई… आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल और पुलिस को सूचना दी…. समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया… घटना डॉ. शिव दुलारे मिश्रा परिसर के प्रथम तल पर संचालित LIC कार्यालय की है! सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया… पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर को खाली कराकर लोगों की आवाजाही रोक दी…. जिससे राहत और बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सका… प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह कंप्यूटर के पास लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है! आग से कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए…. हालांकि नुकसान का आकलन अभी जारी है! दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के कार्यालयों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…


