00 अधीक्षिका और सिंह सर पर परिजनों ने लगाए ग़म्भीर आरोप…
00 कहा वही के बाल बंदियों से था उनके जीजा को खतरा…

बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर में सेंट्रल जेल के बाद अब सरकंडा नूतन चौक के बाल सम्प्रेक्षण गृह से प्रहरी के हत्या की खबर है! आरोप है! कि यहां के 4 नाबालिग आरोपियो ने हाथ पैर बांध को कपड़े से बांध मुह में कपड़ा ठूस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए.. सोमवार को सुबह जैसे ही ये मामला सामने आया हड़कम्प मच गया। मौके पर कलेक्टर एसएसपी भी जायजा लेने पहुँचे… मृतक के परिजनों ने सिंह सर और अधीक्षक पर ग़म्भीर आरोप लगाए है! सेंट्रल जेल से सम्प्रेक्षण गृह तक हुई हत्याओ ने न्यायधानी के कानून व्यवस्था के स्थिति की सच्चाई उजागर कर दी है!
बाल सम्प्रेक्षण गृह में सोमवार सुबह इस वारदात की सूचना से हड़कम्प गया… पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुँच गए… मृतक प्रहरी का शव मुह और पेट के बल बरामदे से लगे गेट के पास चप्पल रखने की जगह पर पडा था… मृतक के हाथ और पैर को गमछे से बंधा और मुंह मे कपड़ा ठूंसा था… ताकि वह आवाज भी न कर सके।
वारदात रविवार सोमवार- दरम्यानी रात की बताई जा रही है! 40 वर्षीय मृतक प्रहरी तखतपुर अरईबन्द निवासी नरेंद्र कुमार के परिजनों का कहना है! कि आसपास के लोगो से पता चला कि वारदात रात 12 बजे की है जबकि उन्हें सुबह 8 बजे सूचना दी गई है! परिजनों ने इस वारदात में अधीक्षक मेडम और
सिंह सर पर पुरानी
रंजिश रखकर प्रताड़ित करने के ग़म्भीर आरोप लगाए है! बताया जा रहा कि मृतक का भाई भी यही काम करता था…
बताया जा रहा कि यहां बन्द 4 बाल आरोपियो ने इस वारदात को अंजाम दिया है! जो कोरबा और रायगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे इनमें से 2 नाबालिग भी फरार बताए जा रहे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?
UncategorizedNovember 29, 2026देवरीखुर्द में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब, राजा डेयरी के पास युवक के गले पर चाकू से वार, 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस, मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास साथियों समेत फरार, सिम्स में घायल शिवेश का इलाज जारी, रात की गश्त पर उठे सवाल…
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?

