बिलासपुर
,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का खौफनाक मंजर से लोगों का दिल पसीज गया….खौफनाक मंजर की जैसे ही लोगों को खबर लगी लोग सहम उठे….आग की तरह हादसे की चर्चा पूरे शहर में होने लगी…..इस हादसे से एक बड़ी चूक और शहर में रफ्तार का कहर कैसे एक होनहार छात्र पर कहर बकर टूटा और उसकी जान चली गई….
शहर के स्मार्ट रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का खौफनाक मंजर सामने आया…. तेज गति से दौड़ रही कार ने पहले स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक स्कूली मिनी बस से जा भिड़ी… हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रुद्र प्रताप शर्मा, पिता मुकेश शर्मा, निवासी अभिषेक नगर मंगला, की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई…

सीसीटीवी फुटेज आया सामने……
इस खौफनाक मंजर का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसने आप देख सकते है! कि टक्कर इतनी भीषण थी… कि युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरा….जिसके बाद गाड़ी को घसीटते हुए कार समाने से आ रही एक मिनी बस से टकरा गई…. और मिनी बस काफी दूर पीछे की चली गई….जबकि पीछे से अन्य और चार पहिया वाहन भी आ रहे थे…जो इस हादसे के शिकार नहीं हुए….घटना के बाद कार चला रहा…. नाबालिक युवक और उसका साथी दोनों कार से उतरकर भागने लगे….लेकिन उनके कुछ समझ में नहीं आया तो वह दोनों वही खड़े हो गए…. और भीड़ में शामिल हो गए….लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग उनको पहचान गए थे….
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई… वही कार चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है! पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?
UncategorizedNovember 29, 2026देवरीखुर्द में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब, राजा डेयरी के पास युवक के गले पर चाकू से वार, 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस, मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास साथियों समेत फरार, सिम्स में घायल शिवेश का इलाज जारी, रात की गश्त पर उठे सवाल…
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?

