बिलासपुर–रतनपुर,,,, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी को लेकर चली आ रही…. पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी मोड़ ले लिया…. कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई… जबकि उसका साथी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला…. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई… सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है! प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी का कार्य करते थे… शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल C G 10 EF 7425 से कर्रा से खूंटाघाट की ओर जा रहे थे… इसी दौरान नवागांव के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो C G 12 R 1197 में सवार गोलू धीवर, अनीश धीवर समेत करीब आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे… आरोप है! कि उन्होंने पहले जानबूझकर बाइक को साइड से टक्कर मार दी… जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े…. प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के मुताबिक, बाइक से गिरते ही हमलावरों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया…. जान बचाने के लिए तीरिथ यादव खेत की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया…. और दौड़ाकर उसे बेरहमी से पीटा… गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई… वहीं श्याम सिंह किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी…. स्थानीय लोगों के अनुसार इस हत्याकांड की जड़ कुछ दिन पहले हुई…. मछली चोरी की घटना है! बताया जा रहा है! कि तीरिथ यादव ने कथित रूप से गोलू धीवर को मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था… और उसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था…. इस बात से नाराज होकर गोलू ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था… इस मामले की शिकायत रतनपुर थाने में भी की गई थी…. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था…. बताया जाता है! कि मोबाइल बनवाने के लिए गोलू ने एक हजार रुपये भी दिए थे…. लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव और तनाव खत्म नहीं हुआ… परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है! कि इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सुनियोजित तरीके से घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया…. घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है! बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए… पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं! और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं! पुलिस का कहना है! कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है! आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?
UncategorizedNovember 29, 2026देवरीखुर्द में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब, राजा डेयरी के पास युवक के गले पर चाकू से वार, 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस, मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास साथियों समेत फरार, सिम्स में घायल शिवेश का इलाज जारी, रात की गश्त पर उठे सवाल…
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?

