बिलासपुर,,,, SSP रजनेश सिंह ने कोनी थाने के सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय को डीजल चोरी कांड के 3 आरोपियों को छोड़ने के मामले में निलंबित कर दिया है! आरोप लेन देन का बताया जा रहा है! गत 12 जुलाई को कोनी पुलिस ने जारी प्रेस रिलीज में अंतरराज्यीय डीजल चोर गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का दावा किया था… आरोप है! कि मामले के 3 आरोपियों को कथित लेन देन के बाद छोड़ दिया गया.. और बाद में उन्हें फरार घोषित कर दिया गया…

ये है! मामला
….
कोनी पुलिस ने 2 स्कार्पियों 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल चोरी के लिए प्रयुक्त पाईप और लोहे के छड़ जप्त करने की जानकारी दी थी… मामला तब प्रकाश में आया जब हल्ला मचा कि पुलिस ने भदौरिया खार (बरपाली) से घरो में दबिश देकर एक नहीं बल्कि पिता पुत्र समेत 5 आरोपियों को उनके घरों में दबिश देकर पकड़ा है! इतना ही नहीं सभी को हथकड़ी लगा कर रात भर थाने में रखा गया… आरोप है! कि सेटिंग होने के बाद रविवार को 3 आरोपियों को छोड़ 2 आरोपी को जेल भेज दिया गया… और 3 आरोपियों को फरार बताया गया… इस मामले के उजागर होने के बाद SSP रजनेश सिंह ने ASI उमेश उपाध्याय को तलब कर जमकर फटकार लगाई… और उन्हें निलंबित कर दिया गया… गौरतलब है! कि उसके पहले भी गांजा कांड में इसी चर्चित ASI उमेश उपाध्याय पर उगाही के आरोप लगे थे… और इससे संबंधित एक ऑडियो भी जमकर वायरल हुआ था… लोगों का कहना है! कि यह अंतरराज्यीय गिरोह केवल 200 लीटर डीजल तक ही सीमित नहीं है! यदि गंभीरता से मामले की जांच की गई… तो गंभीर और बड़ा मामला सामने आ सकता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?
UncategorizedNovember 29, 2026देवरीखुर्द में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब, राजा डेयरी के पास युवक के गले पर चाकू से वार, 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस, मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास साथियों समेत फरार, सिम्स में घायल शिवेश का इलाज जारी, रात की गश्त पर उठे सवाल…
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?

