बिलासपुर
,,,, जिले के जिला अस्पताल जैसे अत्यधिक व्यस्त और संवेदनशील इलाके में हुई.. मोबाइल लूट की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है! सोमवार रात करीब 10:30 बजे, जब एक प्रतिष्ठत दैनिक अख़बार के उप संपादक अपने काम से वापस घर लौट रहे थे… तभी श्याम प्रसाद मुखर्जी चौक की तरफ से सफेद एक्टिवा पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाया… बदमाशों ने हाथ से उनका वन प्लस नॉर्ड-5 प्रो मोबाइल झपट लिया और देखते ही देखते CMD चौक की ओर फरार हो गए… हालांकि पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने और उनकी पहचान करने की कोशिश की… लेकिन बाइक का नंबर स्पष्ट न होने के कारण वे बच निकले… केवल इतना पता चल सका…. कि पीछे बैठे आरोपी ने नारंगी रंग के कपड़े पहने थे…. इस मामले में तारबहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है! शहर के बीचों-बीच, जहां हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है! वहां इस तरह की बेखौफ वारदात ने न केवल पत्रकारों बल्कि आम नागरिकों के बीच भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है! इस घटना के बाद पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग और गश्त की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं! और अब एएसपी पंकज पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…


