बिलासपुर,,,, जिले के व्यापार विहार रोड स्थित अमरोंन रॉयल ऑटोमोटिव में GST विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया… टीम ने लाखों रुपये मूल्य की प्रयुक्त लेड-एसिड बैटरियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है! प्रारंभिक जांच में बिना आवश्यक अनुमति और वैधानिक दस्तावेजों के बैटरियां नागपुर भेजने की तैयारी की बात सामने है!कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने ट्रक, पुरानी बैटरियों और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की… जांच में अनियमितताएं मिलने पर ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया… बताया जा रहा है! कि गणेश साहू नामक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है! और बैटरियों के स्रोत, परिवहन और दस्तावेजों की जांच जारी है! वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है! कि पुरानी बैटरियों से निकलने वाला एसिडयुक्त पानी खुले नाले में बहाया जा रहा था! जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को खतरा पैदा हो रहा है! शिकायतों के आधार पर पर्यावरण विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है! जबकि GST विभाग बैटरी स्क्रैप की खरीदी-बिक्री और कर संबंधी दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रहा है! अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और नियमों के संभावित उल्लंघन की जांच में जुटी हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.28रक्षाबंधन की रात कोतवाली चौक बना अखाड़ा… दो का झगड़ा, चढ़ा सामुदायिक रंग! पत्थर बरसे, पटाखे चले, नारे गूंजे; हेलमेट-नेट वाली पुलिस भी बेबस दिखी तो SSP उतरे सड़क पर, फिर लाठी और आंसू गैस चला…
Uncategorized2026.08.28पैसों के लफड़े में ‘बेल्ट-लाठी कांड’, पत्नी के सामने पति की धुनाई, बचाने आई तो बीवी की भी ‘मेहमाननवाजी’! शराब के नशे में सरेराह चला दंगल, वीडियो वायरल…
Uncategorized2026.08.27सुशासन के राज में बादाम के बाद ‘पटवारी दंगल’! तीन साल की तारीखों से भड़का ग्रामीण, जमीन पर पटककर गले में रॉड अड़ाई—सहकर्मी बोले ‘खोल दे-खोल दे, अभी सब बन जाहि’, फिर पहुंची पुलिस….
Uncategorized2026.08.2721 गिरफ्तारियों के बाद नागलोक के फर्जीवाड़े पर ऐसा सन्नाटा, जैसे बिच्छू के मंतर पर सांप का जंतर—लू-बाढ़ मुआवजे की फाइलें भी चुप, साहेबों के दफ्तर गुलजार और सेटिंग की बैटिंग का शोर…

