बिलासपुर,,,, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है! जहाँ मुंगेली नाका के पास सिलाई का काम करने वाली 37 वर्षीय महिला ने 27 खोली निवासी रियल एस्टेट कारोबारी प्रशांत नरंग उर्फ बंटी नरंग पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर करीब आठ महीने तक ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है!
पीड़िता के अनुसार, सितंबर 2024 में जेल से छूटने के बाद प्रशांत नरंग ने खुद को मददगार बताते हुए भरोसा जीता…. उसने हाईकोर्ट के बड़े वकील से केस खत्म कराने का झांसा दिया और 8 सितंबर 2024 को होटल ईस्ट पार्क बुलाया… आरोप है! कि वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया…. और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया गया….
पीड़ित महिला का आरोप है! कि इसके बाद प्रशांत नरंग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार एक चर्चित होटल बुलाता रहा…. और अप्रैल 2025 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा… इस दौरान उसने शादी का झांसा भी दिया और कभी दूसरी पत्नी की तरह रखने, तो कभी धोखा नहीं देने की बातें करता रहा…
जब पीड़िता ने विरोध किया और वीडियो डिलीट करने की मांग की…. तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि “ऊपर तक मेरी पहुंच है! बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी मेरे ऑफिस आते हैं! मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता… इतना ही नहीं, दुकान बंद कराने, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने तक की धमकी देने का भी आरोप है!
पीड़िता का कहना है! कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर उसने डाक के माध्यम से पीएमओ सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी… इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत नरंग उर्फ बंटी नरंग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (2) (एम), 308(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
सवाल यही है..
अगर पीड़िता के आरोप सही हैं! तो क्या रसूख और धमकियों के सहारे महीनों तक कानून को चुनौती दी जाती रही? वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है! कि आरोपी मामला दर्ज होते ही फरार हो गया है! जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है! साथ ही पुलिस ने आरोपी का सुराग देने की भी अपील की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…


