बिलासपुर,
,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं! ताजा मामले में वार्ड क्रमांक 15 स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी व हीरे के आभूषण तथा ₹1.10 लाख नगद रकम चोरी कर लिए.. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है! और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं! जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त व्याख्याता खगेन्द्र कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ 12 जुलाई को कोरबा गए हुए थे… 13 जुलाई की शाम लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे सहित कई कमरों के ताले टूटे हुए हैं! घर के अंदर अलमारियां और पेटियां खुली पड़ी थीं… चोरों ने घर का कोना-कोना खंगालते हुए सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ करीब ₹1.10 लाख नकद पार कर दिए..
सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची…. खोजी डॉग घटनास्थल से राम मंदिर मेन रोड के पीछे तक पहुंचा… जहां असामाजिक तत्वों के जमावड़े की जानकारी मिली है! पुलिस मामले की जांच में जुटी है! लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है! लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…


