Thu. Oct 15th, 2026

जमीन विवाद बना खूनी रण! बिल्हा के डोड़की गांव में घर निर्माण को लेकर डंडों से जानलेवा हमला, मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी नामजद, प्राणघातक हमले का केस दर्ज…

बिलासपुर,,,, बिल्हा थाना क्षेत्र के डोड़की गांव में जमीन और मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया…. मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं! पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! पुलिस के अनुसार डोड़की गांव में एक व्यक्ति अपने घर का निर्माण करा रहा था…. इसी दौरान पड़ोसी रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई… आरोप है! कि तीनों ने डंडों से हमला कर प्रार्थी पक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया…. सूचना मिलने पर बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया… पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed