बिलासपुर
,,,, जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है! यहाँ एक दंपती पर आरोप है! कि उन्होंने झांसे में लेकर किसी और की जमीन बेच दी… और 20 लाख से अधिक की रजिस्ट्री करा ली…. पीड़ित खरीदार जब करीब दो साल बाद मकान बनाने पहुंचा… और सीमांकन कराया…. तब उसे अपनी ठगी का अहसास हुआ…. अब पुलिस ने दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है…. मामला राजकिशोर नगर का है! जहाँ के निवासी युगल किशोर साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फरवरी 2023 में बीना पटेल और उनके पति छत्रपाल पटेल से मोपका में 2050 वर्गफीट जमीन खरीदी थी…. दंपती ने विश्वास में लेकर सीमांकन की जरूरत नहीं बताई और 20.09 लाख रुपए में सौदा कर लिया…. खरीदार ने चेक, डिमांड ड्राफ्ट और बैंक लोन के जरिए पूरी रकम चुका दी…. लेकिन खेल तब सामने आया जब जनवरी 2025 में खरीदार ने घर निर्माण के लिए जमीन का सीमांकन करवाया…. राजस्व विभाग की रिपोर्ट में पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी… वह वास्तव में गोविंद चंद्र देवनाथ नामक व्यक्ति की है! धोखाधड़ी का पता चलने के बाद जब पीड़ित ने दंपती से संपर्क कर कब्जा मांगा या अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी दंपती ने उसे धमकाना शुरू कर दिया…. पीड़ित युगल किशोर पिछले 42 महीनों से जमीन के लिए बैंक लोन की 17,045 रुपए की मासिक किस्त भी भर रहा हैं! पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बीना पटेल और छत्रपाल पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है! और कानूनी कार्रवाई की जा रही है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?
UncategorizedNovember 29, 2026देवरीखुर्द में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब, राजा डेयरी के पास युवक के गले पर चाकू से वार, 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस, मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास साथियों समेत फरार, सिम्स में घायल शिवेश का इलाज जारी, रात की गश्त पर उठे सवाल…
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?

