बिलासपुर
,,,, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने अपने घर में आत्महत्या कर ली… उनका शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला… सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया… मामले की जांच जारी है! पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची… प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फंदा लगाने से पहले उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी… पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं! जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है! प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नोट में अमर सिंह चौहान ने मानसिक तनाव और अपनी व्यक्तिगत परेशानियों का उल्लेख किया है! हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि सुसाइड नोट की सामग्री का सत्यापन किया जा रहा है! और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा… जानकारी के अनुसार, अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था… बताया जा रहा है! कि स्थानांतरण के बाद से वे मानसिक तनाव में थे.. हालांकि पुलिस का कहना है! कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और सभी तथ्यों के विश्लेषण के बाद ही चल सकेगा…सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है! परिजनों एवं परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं! साथ ही सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है!फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है! पुलिस का कहना है! कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…


