बिलासपुर,,, नगर निगम में जनता के चुने प्रतिनिधियों के दंगल की खबरे तो एमआईसी और सामान्य सभा से आती ही रहती है। पूरा मामला अपना काम बनता… जाए जनता टाइप है!
ऐसा ही वाकया मोपका के शहरी गोठान से भी सामने आया है।
दरअसल सीजीडीएनए न्यूज़ ने गत…. को… शीर्षक से खबर प्रसारित कर दिखाया था कि मोपका शहरी गोठान का क्या हाल है, कैसे पूरे परिसर में यहां पीछे संचालित एसएलआरएम का कचरा और गन्दगी बिखरा पड़ा है, गोठान में तीन- चार दिनों से मवेशियों के पीने के पानी तक कि व्यवस्था नही थी, पम्प खराब पड़ा था, इसके अलावा यहां पकड़कर लाये गए लगभग 300 मवेशियों के चारे की व्यवस्था का भी हाल दिखाने बताने का प्रयास किया,,,,खुशी की बात ये रही कि खबर देखकर जिम्मेदार जागे,,, मेयर पूजा विधानी अपने समर्थक जनप्रतिनिधियों के साथ मौके का जायजा लेने शहरी गोठान मोपका पहुंची, उनके आने को खबर पर जोन क्रमांक 7 सरकण्डा के जॉन कमिश्नर भी दल बल के साथ मौके पर पहुँच गए, ताज्जुब की बात ये रही कि अफसरो और जनप्रतिनिधियों ने यहां की अव्यवस्था पर सख्ती बरतने के बजाय ये जानने में पूरा दमखम लगाया को आखिर मीडिया तक ये खबर पहुची कैसे उन्हें जानकारी दी किसने, भड़की मेयर के निर्देश पर जोन कमिश्नर ने मौके पर साफ-सफाई करा एसएलआरएम सेंटर के महिला समूह के स्टाफ का 5-5 दिन का पारिश्रमिक काटने का ऐलान किया है।
महिलाओ को समझ मे नही आ रहा कि उन्हें ये पनिशमेंट(सजा) खबर लीक करने के लिए दी गई है या गन्दगी पाए जाने पर।
और फिर कार्रवाई उनके ऊपर क्यो,,,? जबकि ये बात खुलकर सामने आ चुकी है कि डोर-टू- डोर कचरा बटोरने वाले गाड़ी वाले ने ये कचरा यहां डंप किया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…


