,,,, सकरी थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बटनदार चाकू समेत घटना में प्रयुक्त सामान जब्त किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, भूंडा निवासी ढाबा संचालक इस्माइल खान उर्फ सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई की रात संकेत जायसवाल अपने साथियों के साथ ढाबे में खाना खाने आया था। अगले दिन वह अपने दोस्तों के साथ मोबाइल गुम होने की बात कहकर सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंचा। काफी देर तक फुटेज देखने के बाद मोबाइल नहीं मिलने पर आरोपियों ने ढाबे के मिस्त्री और कर्मचारियों से मारपीट की, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
इसी रंजिश में 15 जुलाई की सुबह करीब 10:20 बजे संकेत जायसवाल, आर्यन दुबे और चार अन्य साथी फिर ढाबे पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा ढाबे और संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने बटनदार चाकू सहित अन्य हथियार दिखाकर दहशत भी फैलाई।
मामले में सकरी पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, अन्य सामान और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच आगे बढ़ा दी है।
गिरफ्तार 6 आरोपी….
01-संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू पिता सुरेश जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना चंदौरा जिला सूरजपूर, हामु मंगला चौक के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02-राजवीर बाबरा पिता प्रिंस बाबरा उम्र 20 वर्ष निवासी देवनंदन नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
03-लारेन फांसिस पिता क्रिस्टोफर फ्रांसिस उम्र 18 वर्ष साकिन शांति नगर मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर
04-राहूल गहरवरिया पिता मोहरलाल उम्र 23 वर्ष परसडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर, हामु शुभम विहार सी/01 थाना सिविल लाईन बिलासपुर
05-आर्यन दुबे उर्फ तुषार पिता अभय कुमार दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर
06-राहूल श्रीवास्तव पिता स्व सुनील श्रीवास्तव उम्र 24 वर्ष निवासी समृद्धि इनक्लेव कालोनी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…


