बिलासपुर,,,,, शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में राहगीर से मोबाइल झपटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत किशोरों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से लूटा गया…. वन प्लस मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त सफेद एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई है! मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है! जिसकी तलाश जारी है!
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे लिंगियाडीह निवासी किशोर कुमार सिंह जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर जा रहे थे…. इसी दौरान सफेद एक्टिवा पर सवार अज्ञात युवक पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए…. पीड़ित की रिपोर्ट पर तारबाहर थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई….
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू और थाना तारबाहर की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली…. जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए एक्टिवा की नंबर प्लेट ढंक रखी थी…. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया…. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली…. जिसके बाद उनके कब्जे से करीब 25 हजार रुपये कीमत का वन प्लस मोबाइल फोन और सफेद एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई….
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश कामले उर्फ जादू (19 वर्ष), निवासी एन. भूकंप अटल आवास पारा, सरकंडा के रूप में हुई है! उसके साथ दो विधि से संघर्षरत किशोरों को भी पकड़ा गया है! पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी अभी फरार है! जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी….
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र अनंत, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह तथा आरक्षक मुकेश शर्मा, महेत्तर कश्यप और योगेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…

