बिलासपुर
,,,, शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक और घटना सामने आई है! तोरवा थाना क्षेत्र के गुरुनानक चौक पर कुछ बाइक सवार युवकों ने एक ऑटो सवार युवक का पीछा कर बीच सड़क पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी… पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई…. और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया…. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है! और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई…. जब सड़क पर लोगों की आवाजाही सामान्य थी…. अचानक कुछ युवक बाइक से पहुंचे और ऑटो सवार का पीछा करते हुए उसे रोक लिया…. इसके बाद युवक को सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया… मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे…. जबकि कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया…. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है! घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं! व्यस्त चौराहे पर खुलेआम हुई…. इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है! लोगों का कहना है! कि यदि इस तरह की घटनाएं होंगी तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे….
सूचना मिलने के बाद तोरवा थाना पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच का आधार बनाया है! पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है! आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है! ताकि आरोपियों की गतिविधियों और घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके…
पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी…. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है! कि मारपीट की वजह आपसी रंजिश थी या किसी अन्य विवाद के चलते यह हमला किया गया…. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है! कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी या वीडियो हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए… जिससे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…

