जांजगीर-चांपा,,,, शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में फरार चल रहे…. आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है! जांजगीर-चांपा पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है! और आम लोगों से भी उसकी सूचना देने की अपील की है!
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय पीयूष जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच देकर बड़ी रकम निवेश कराई और करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो गया….
आरोपी के खिलाफ थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 87/2024 के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग सहित विभिन्न धाराओं में तथा थाना चांपा में अपराध क्रमांक 152/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है! पुलिस ने आरोपी को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था…. लेकिन उसके बाद से वह लगातार न्यायालय में अनुपस्थित रहा… और फरार हो गया….
आरोपी के खिलाफ चांपा प्रकरण में स्थायी गिरफ्तारी वारंट तथा बम्हनीडीह प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट जारी है! इसके अलावा बिलासपुर और कोरबा की अदालतों से भी परक्राम्य लिखत अधिनियम एवं अन्य मामलों में कई गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं!
लगातार फरार रहने और न्यायालय में पेश नहीं होने के कारण गृह मंत्रालय के माध्यम से उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है! जिससे देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके….
जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम 94791-93199 या थाना चांपा प्रभारी 79874-60292 पर तत्काल सूचना दें….
सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…

