बिलासपुर
,,,, मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में MIC सदस्य बंधू मौर्य के द्वारा नगर निगम के अभियंताओं को “मक्कार” कहने के विरोध में नगर पालिक निगम बिलासपुर के समस्त अभियंताओं ने मेयर, निगम आयुक्त और कलेक्टर को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप सामूहिक आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा उचित कार्रवाई की मांग की है! गत 24 जुलाई को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की बैठक में की गई…. अपमानजन टिप्पणी का हवाला देते हुए अभियंता संघ ने कहा कि किसी संवैधानिक एवं संस्थागत बैठक में पूरे अभियंता संवर्ग के लिए इस प्रकार की सामान्यीकृत एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अस्वीकार्य तथा मनोबल को प्रभावित करने वाला है! संघ ने उक्त टिप्पणी के प्रति कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए…
1. MIC बैठक में की गई उक्त सामूहिक एवं अपमानजनक टिप्पणी का अधिकृत रूप से संज्ञान में लेने….
2. संबंधित MIC सदस्य द्वारा उक्त टिप्पणी को सार्वजनिक रूप से वापस लेते हुए समस्त अभियंता संवर्ग से सामूहिक क्षमा-याचना कराने।
3. अभियंता संवर्ग की आपत्ति को MIC की आगामी बैठक के कार्यवृत्त में विधिवत दर्ज कराने।
4. भविष्य में किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी के संबंध में सार्वजनिक या संस्थागत बैठक में असम्मानजनक, व्यक्तिगत अथवा सामूहिक टिप्पणी की पुनरावृत्ति रोकने व्यवस्था और आचार-मानक निर्धारित करने।
5. किसी भी कार्य की समीक्षा करते समय अभियंताओं के वास्तविक कार्यभार, उपलब्ध स्टाफ, बजट, भूमि की उपलब्धता, स्थल परिवर्तन, विभागीय समन्वय एवं अन्य व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने।
6. प्रत्येक जोन एवं विभाग से उपलब्ध स्टाफ, रिक्त पदों, वर्तमान कार्यभार तथा आवश्यक अतिरिक्त मानव संसाधन का वास्तविक विवरण प्राप्त कर आवश्यक लिपिंकीय, तकनीकी एवं मैदानी अमला उपलब्ध कराने की मांग रखी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27मक्कार’ टिप्पणी बंधु मौर्य पर पड़ी भारी! भड़के निगम अभियंताओं ने खोला मोर्चा, मेयर-आयुक्त-कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन, सार्वजनिक माफी और कार्रवाई की मांग से गरमाई सियासत..
Uncategorized2026.07.27करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
Uncategorized2026.07.27शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद हुआ फरार, ससुराल के छज्जे में छिपा बैठा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब सलाखों के पीछे ‘राजा….
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….

