Breaking
27 Jul 2026, Mon

करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….

  1. बिलासपुर,,,,  नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक सब्जी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया… जब सब्जी खरीदने पहुंचे एक युवक को करेलों के ढेर में छिपे जहरीले सांप ने डस लिया… घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया… और मौके पर मौजूद लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे… जानकारी के अनुसार बहतराई निवासी बिहारी साहू नेहरू नगर के साप्ताहिक सब्जी बाजार में करेला खरीदने पहुंचे थे…. बताया जा रहा है! कि वे करेलों के ढेर में से सब्जी छांट रहे थे…. इसी दौरान अचानक करेलों के बीच छिपा एक जहरीला सांप बाहर निकला और युवक के हाथ को डस लिया…. सांप के डसते ही बिहारी साहू ने चीख-पुकार मचाई…. जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े…. घटना के बाद लोगों ने युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया…. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है! बताया जा रहा है! कि सांप के डसने के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है! वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने सब्जियों के ढेर और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed