बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी थाना पुलिस ने विवाह का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल ग्राम चोर भट्ठी कला में दबिश देकर पकड़ा…. आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था….
पुलिस के अनुसार आरोपी अमन यादव उर्फ राजा (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 9, सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली का रहने वाला है! उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 45/112/2024 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 296 के अंतर्गत मामला दर्ज है!
प्रकरण के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को विवाह का भरोसा देकर 21 अगस्त 2025 से लगातार दैहिक शोषण किया…. बाद में उसने दूसरी शादी कर ली और पीड़िता से विवाह करने से साफ इनकार कर दिया…. इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर 2 मई 2026 को सिरगिट्टी थाने में अपराध दर्ज किया गया….
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था…. और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था…. मुखबिर से सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने उसके ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी…. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, लेकिन पुलिस टीम ने तलाशी लेकर उसे पकड़ लिया….
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया…. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया… पुलिस का कहना है! कि फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…

