बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया…. मारपीट और हथियार लहराने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई…. सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची…. और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया…. आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार भी बरामद की गई है!
पुलिस के अनुसार घटना 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास हुई…. शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए…. विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई…. जिससे इलाके की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई…. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की…. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो धारदार चाकू और एक तलवार जब्त की गई….
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान कुछ आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे…. घेराबंदी से बचने के दौरान वे गिर पड़े…. जिससे उन्हें चोटें आईं…. सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया….
सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…. पुलिस ने लोगों से भी शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है!
ये पकड़े गए 8 आरोपी.…👇👇👇
1. रोशन मण्डावी पिता अनिल मण्डावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास, थाना सिरगिट्टी….
2. सोनू मरावी पिता मनोज, उम्र 20 वर्ष, निवासी परसदा आवासपारा, थाना सिरगिट्टी….
3. सुनील निर्मलकर पिता विजय निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार के सामने, थाना सिरगिट्टी….
4. नरेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार, थाना सिरगिट्टी….
5. हर्ष फ्रान्सीस पिता मुकेश फ्रान्सीस, उम्र 18 वर्ष, निवासी आदर्श नगर छोटा डबरी, थाना सिरगिट्टी….
6. एन. हरिश पिता एन. राममूर्ति राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी भवानी नगर सोनू बूट हाउस के पास, थाना सिरगिट्टी….
7. निखील मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी….
8. ओम प्रकाश लहरे पिता उमेदराम लहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…

