बिलासपुर
,,,, जिले के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित जगमल चौक के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई….. जब कमरा नंबर 205 में 23 वर्षीय युवक की लाश फंदे से लटकी मिली…. मृतक की पहचान सरकंडा स्थित कुर्मी भवन के पास रहने वाले शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है! पुलिस को मौके से युवक का मोबाइल मिला…. जिसकी स्क्रीन पर उसकी तस्वीर के साथ एक डिजिटल नोट लिखा था…. ‘गॉड मुझे बुला रहे हैं! इसलिए मैं जा रहा हूं…. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है!
सुबह से नहीं खुला कमरा, दोपहर में पुलिस ने तोड़ा दरवाजा….
जानकारी के मुताबिक शिव शंकर शनिवार को होटल में ठहरा था…. रात में उसने कमरे में ही खाना मंगवाया था…. रविवार सुबह होटल के कर्मचारी सफाई के लिए कमरे में पहुंचे…. लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली…. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ…. और इसकी सूचना तोरवा पुलिस को दी गई…. पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया…. तो युवक फंदे से लटका मिला….
मोबाइल पर छोड़ा था डिजिटल नोट….
पुलिस को युवक के मोबाइल की स्क्रीन पर उसकी फोटो के साथ एक नोट मिला… इसमें उसने लिखा था…. कि ‘गॉड मुझे बुला रहे हैं! इसलिए मैं जा रहा हूं…. इसके साथ ही युवक ने कथित तौर पर पुलिस से यह भी अपील की थी…. कि उसके परिवार के लोगों को परेशान न किया जाए…. और घटना के संबंध में उनसे ज्यादा पूछताछ न की जाए….
मोबाइल की गैलरी भी खाली, चुनरी को लेकर जांच….
पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसकी गैलरी में कोई अन्य फोटो या वीडियो नहीं मिला….. वहीं, फंदे के लिए इस्तेमाल की गई… चुनरी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है! कि वह युवक अपने साथ लेकर आया था…. या होटल के कमरे में किसी अन्य माध्यम से पहुंची….
तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है! हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है! प्रेम प्रसंग सहित अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है! पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…

