रायगढ़
,,,, और पड़ोसी जिले रायगढ़ से सर्पदंश का सरकारी मुआवजा दिलाने के एवज में ACB की टीम ने रिश्वत के 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक लेते आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को रंगे हाथ धरदबोचा…. मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर क्षेत्र के ग्राम बुलाकी निवासी विजय सिदार के पत्नी राजकुमारी की 3 साल पहले सन 2023 में सर्पदंश से मौत हुई थी… शासन से मिलने वाली राहत राशि का प्रकरण लंबे समय से कलेक्ट्रेट में लंबित था… आरोप है! कि जब पीड़ित विजय ने इसके लिए कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन शाखा में सम्पर्क किया…. तो यहाँ पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि का चेक देने 50 हजार रुपये की मांग की…. विजय ने जब पहले पैसा देने में असर्मथता जताई तो बाबू ने उससे बतौर गारंटी 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक देने कहा…. तय प्लानिंग के तहत ACB बिलासपुर ने मामले के सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक लेते ACB की टीम ने आरोपी बाबू को धरदबोचा…. ये अपनी तरह का एक अलग ही मामला है! जिसमे आरोपी बाबू, रिश्वत की रकम के बदले ‘गारंटी वाला 50 हजार का चेक’ लेते पकड़ाया है! बताया जा रहा… कि आरोपी बाबू ने तय कर रखा था कि मुआवजा राशि खाते में आते ही चेक को वापस दे रिश्वत की रकम नकद ले लेगा….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…

