बिलासपुर
,,,, निजी स्कूलों में मनमानी और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच एसएस पब्लिक स्कूल की जांच करने पहुंची जांच समिति को मौके पर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं…. ABO दीप्ती गुप्ता और संकुल प्रभारी कमलाकांत शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान शिकायतों को प्रथम दृष्टया सही पाया…. जांच में लाइब्रेरी के नाम पर व्यवस्थित व्यवस्था नहीं मिली…. जबकि कथित स्टोर रूम में स्कूल यूनिफॉर्म और निजी प्रकाशकों की किताबें रखी मिलीं….
स्कूल परिसर में ही यूनिफॉर्म और पुस्तकों की रेट लिस्ट भी प्रदर्शित मिली….पालकों ने जांच दल को बताया कि बच्चों को CBSC के नाम पर पढ़ाया जा रहा है! जबकि स्कूल की मान्यता को लेकर भ्रम की स्थिति है! अभिभावकों ने यह भी बताया कि निजी प्रकाशकों की किताबें और यूनिफॉर्म स्कूल से ही खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है! जांच में यह भी सामने आया कि भवन के ऊपरी हिस्से में किरायेदार रह रहे हैं! तथा बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त मैदान उपलब्ध नहीं है!अभिभावकों ने निशुल्क पुस्तकों का वितरण नहीं होने, हर वर्ष फीस बढ़ाने, एक्टिविटी फीस के नाम पर 5 हजार रुपए वसूले जाने तथा प्रत्येक माह 10 तारीख के बाद फीस जमा करने पर प्रतिदिन 10 रुपए लेट फीस लेने की भी शिकायत की…. निरीक्षण के दौरान नोटिस बोर्ड पर लेट फीस संबंधी सूचना भी लगी मिली….जांच की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही… कि स्कूल प्रबंधन समिति के गठन को लेकर भी सवाल खड़े हुए…. प्राचार्य जांच दल को प्रबंधन समिति से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके…. जांच समिति ने सभी बिंदुओं का प्रतिवेदन तैयार कर सक्षम अधिकारियों को सौंपने की बात कही है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…

