
बिलासपुर,,,, कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर से अब दलालों की दबंगई और गाली गलौच का मामला सामने आया है! हालात इतने तनावपूर्ण हो गए… कि अफसरो को शटर लगाकर अपने आपको कानूनगो शाखा के अंदर बन्द करना पड़ा…. खबर तो धराझुमटी और इससे भी ग़म्भीर है! लेकिन जिम्मेदार कॉल रिसीव नही कर रहे… न्यायधानी के तहसील कार्यालय में दलालों के जलवा है! इसको लेकर कई बार शिकायत की गई… आंदोलन हुए चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा गया… पर उनके सिंडिकेट के कॉकस को कोई नही तोड़ सका… बताया जा रहा…. कि तहसील दफ्तर के पिछवाड़े कानूनगो शाखा में अफसर आरआई, पटवारियों की बैठक ले रहे थे…. तभी दो लोग आपस मे भिड़ गए…. और एक दूसरे को जमकर गालियां दी…. उनके बीच चल रहे दंगल और चिल्लाचोट को देखने लोगो का हुजूम लग गया… आरआई, पटवारी व अफसर भी दौड़े भागे बाहर निकले फिर माहौल और गाली गलौच को देखते हुई…. शटर को बन्द करा अंदर से ताला लगव दिया…
ये बताया जा रहा मामला….
बताया जा रहा…. कि तहसील दफ्तर के पास ही रहने वाले दलाल ने दफ्तर में एक नामांतरण प्रकरण का आवेदन दिया है! जो लंबे समय से अटका है! इसी को लेकर दोनों में बहस और गाली गलौच हुई…
क्या है! सच…
तहसील कार्यालय में आखिर हुआ क्या है! और ऐसा हुआ क्यो ये जानने के लिए एसडीएम मनीष साहू से चर्चा का प्रयास किया गया… उन्हें कई बार काल किया गया… परन्तु कभी उनका मोबाइल व्यस्त बताता रहा… तो कभी घण्टी घनघनाते रहा… चर्चा नही हो सकी….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18कलेक्टोरेट गेट पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सूटकेस उतारने की बात पर सड़क बनी अखाड़ा, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का आरोप, पति की एंट्री ने बढ़ाया पारा, झूमाझटकी CCTV में कैद और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Uncategorized2026.09.18माधव ट्रेडर्स में ‘ताजा’ चाय पर छापा, HU के साथ खाद्य विभाग की धाड़, 23 पैकेट ब्रूक बॉन्ड ताजा राडार पर, खरीदी का बिल मौके पर गायब… अब बिल आएगा तो खुलेगा ‘नकली-ताजा’ का पूरा राज…
Uncategorized2026.09.18RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
