
बिलासपुर,,,, जिले के सकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक मनोज बघेल के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से शिकायत की है! शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है! कि आरक्षक ने उधार लिए गए पैसे वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी…. साथ ही पुलिस का रौब दिखाकर लोगों से पैसे लेने और अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है! शिकायत पर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है!
शिकायतकर्ता संत राम लहरे ने अपने आवेदन में बताया है! कि उन्होंने वर्ष 2023 में आरक्षक मनोज बघेल को कुल 60 हजार रुपये उधार दिए थे…. आरोप है! कि आरक्षक ने अब तक 50 हजार रुपये वापस कर दिए हैं! लेकिन शेष 10 हजार रुपये मांगने पर फोन पर धमकी दी… कि वह पुलिस में है! पैसा नहीं देगा…. और झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज देगा… शिकायतकर्ता ने इस संबंध में व्हाट्सएप संदेश और अन्य दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न किए हैं!
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है! कि संबंधित आरक्षक क्षेत्र के लोगों पर पुलिस का दबाव बनाकर उधार लेता है! पैसे वापस नहीं करता और अवैध वसूली करता है! जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है! शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित आरक्षक को सकरी थाने से हटाने की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
Uncategorized2026.09.19नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…
Uncategorized2026.09.19गोड़पारा में आवासीय नक्शे पर कमर्शियल खेला, निगम बोला अरपा साडा देखे, साडा बोला T&CP देखे और T&CP ने पल्ला झाड़ा… 900 अवैध निर्माणों के बाद भी जिम्मेदारों का सिस्टम बना “मेरा काम नहीं” का दही…
