
बिलासपुर,,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 नग नाइट्राजेपाम (Nitrosun) टैबलेट और 23 नग ओनेरेक्स कफ सिरप जब्त किया है! मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरपा बैराज और पचरी घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर विनोद साहू (21) और विशाल कुमार बुनकर (34) को पकड़ा…. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया….
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशीली दवाइयों के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है! इसके साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए अवैध कमाई और आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है! ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके….
इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने पूर्व में दर्ज 20 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उड़ीसा निवासी गांजा सप्लायर अजीत थनापति उर्फ भोला (36) को भी तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया… आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया….
बिलासपुर पुलिस का कहना है! कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी….
गिरफ्तार आरोपी…👇👇👇
- विनोद साहू, पिता बाबूलाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी पचरी घाट, मनोहर लॉज के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- विशाल कुमार बुनकर, पिता स्व. फुलसिंह बुनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी पचरी घाट, मनोहर लॉज के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- अजीत थनापति उर्फ भोला, पिता शुकरू थनापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चरदा, थाना बिनका, जिला सोनपुर (उड़ीसा), हाल मुकाम भंगगुड़, थाना भेडन, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
Uncategorized2026.09.19नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…
