
बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने नाबालिग बच्ची को जान से मारने और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर 14.50 लाख रुपये नकद तथा करीब 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने के चर्चित भयादोहन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक एक महिला समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने अवैध रूप से खरीदे गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं! और खरीददारों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है!
पुलिस के अनुसार, राजीव विहार निवासी शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी…. कि जनवरी 2025 से 1 जुलाई 2026 के बीच उनकी नाबालिग नातिन को लगातार डरा-धमकाकर और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर अपने कब्जे में ले लिए….
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई…. पुलिस ने 2 अगस्त को आयुष यादव, आदर्श शर्मा, प्रिंस साहू और आदित्य पांडे को गिरफ्तार किया था…. पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर लगातार 72 घंटे तक छापेमारी कर 5 अगस्त को प्रियम शर्मा, आकाश झा, शौर्य करोलिया तथा चोरी के जेवर खरीदने वाले राजेश सोनी उर्फ राजू और खुशबू बुधिया को भी गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस ने आरोपियों और खरीददारों के कब्जे से भयादोहन से प्राप्त सोने के जेवर और नकदी जब्त कर ली है! सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! मामले में आगे की जांच जारी है!
पूर्व मे दिनांक 02.08.2026 को गिरफ़तार आरोपियो के नाम –
- आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मोपका विवेकानंद नगर चैकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग0
- आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा उम्र 19 वर्ष सा० दिनदयाल कालोनी बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।
- प्रिंस साहु पिता नंदकिशोर साहु उम्र 18 वर्ष 03माह सा० दिन दयाल कालोनी बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।
- आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग चैक के पीछे आर०के० नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग०
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20तौसिफ खान पर बीजेपी का ‘अनुशासन डंडा’ चला, प्रदेश मंत्री की कुर्सी गई, अब प्राथमिक सदस्यता भी राडार पर! अदालत में लंबित मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला, 7 दिन में सफाई दो वरना पार्टी से भी ‘राम-राम’…
Uncategorized2026.09.20ई है RTO दफ्तर तू देख बबुआ, बरामदे में फाइलों की ‘खरही’, सीढ़ियों पर रिकॉर्ड के बोरे और सुरक्षा भगवान भरोसे, फाइल गायब हो, दस्तावेज निकले या फर्जीवाड़ा हो जाए तो RTO साहब बताएंगे, इन सरकारी कागजों का ‘माई-बाप’ आखिर कौन?
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
