
रायपुर,,,, राजधानी में अवैध और नियम विरुद्ध तरीके से दवाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने दवा संघ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की…. पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला ने 11 अगस्त 2026 को पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में रायपुर दवा संघ के अध्यक्ष, और पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की… बैठक में शेड्यूल एच-1 और मनोचिकित्सकीय दवाइयों की बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची बिक्री रोकने, निर्धारित नियमों का पालन कराने और पुलिस तथा दवा कारोबारियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई…. बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसी नियंत्रित दवाइयों की अनधिकृत बिक्री और संभावित दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना था…. जिनका गलत तरीके से सेवन नशे के रूप में किया जा सकता है! पुलिस उपायुक्त ने दवा व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिए…. कि शेड्यूल एच-1 और अन्य नियंत्रित या मनोचिकित्सकीय दवाइयों की बिक्री निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुसार ही की जाए…. उन्होंने कहा कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची या निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए ऐसी दवाइयों की बिक्री करना नियमों का उल्लंघन है! बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने दवा विक्रेताओं से विशेष रूप से कहा कि वे प्रत्येक नियंत्रित दवा की बिक्री से संबंधित आवश्यक रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करें…. दवा दुकान संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया… कि जिन दवाइयों की बिक्री के लिए चिकित्सकीय पर्ची आवश्यक है! उन्हें बिना वैध पर्ची के किसी ग्राहक को उपलब्ध न कराया जाए… पुलिस ने इस बात पर भी चिंता जताई कि कुछ दवाइयों का अनधिकृत सेवन नशे के तौर पर किया जा सकता है! इसका असर विशेषकर युवाओं पर पड़ने की आशंका रहती है! ऐसी दवाइयों का दुरुपयोग न केवल संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन को प्रभावित कर सकता है! बल्कि परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है! पुलिस ने दवा कारोबारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के माध्यम से नियंत्रित दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं… पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी दवा दुकान में निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाया जाता है! तो संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी… उन्होंने दवा संचालकों से किसी भी संदिग्ध खरीद-बिक्री या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को देने की अपील की….
पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं…. बल्कि दवा कारोबारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध दवा बिक्री की रोकथाम करना भी है! बैठक में रायपुर दवा संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया… संघ की ओर से अवैध दवा बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया… संघ ने कहा कि अपने स्तर पर भी दवा दुकान संचालकों को नियमों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाएगा… साथ ही दवा कारोबारियों को नियंत्रित दवाइयों की बिक्री में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा… बैठक में पुलिस और दवा संघ के बीच बेहतर सूचना साझा करने और समन्वय को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई… दोनों पक्षों ने माना कि अवैध दवा बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस, दवा व्यवसायियों और संबंधित विभागों के बीच लगातार संपर्क जरूरी है! इसके लिए आगामी समय में शहर के सभी दवा दुकान संचालकों के साथ बड़े स्तर पर जागरूकता और समन्वय सम्मेलन आयोजित करने पर भी सहमति बनी…
बैठक में मेडिकल एसोसिएशन जिला रायपुर के अध्यक्ष विनय कृपलानी, सचिव संजय रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी विग, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष नीतेश जैन, सह-सचिव मनीष सोनी, दीपक लालवानी और वरुण चिमनानी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे… पुलिस की ओर से सहायक पुलिस आयुक्त संजय सिंह, नरेश पटेल और प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार भी बैठक में शामिल हुए…. पुलिस और दवा संघ के संयुक्त प्रयासों से शहर में नियंत्रित दवाइयों की बिक्री की निगरानी मजबूत करने और इनके संभावित दुरुपयोग को रोकने की दिशा में काम किया जाएगा…. पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी… जबकि नियमों का पालन करने वाले दवा कारोबारियों के साथ समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.11मेडिकल वालों को पुलिस की दो टूक—पर्ची बिना “नशे की गोली” बेची तो दुकान पर बजेगा कार्रवाई का डंका, दवा संघ से बैठक में नियम-कायदे समझाए, हर गोली का हिसाब रखने की हिदायत, संदिग्ध बिक्री दिखे तो पुलिस को खबर करने की अपील…
Uncategorized2026.08.11कर्ज चुकाने निकले थे दारू की दुकान लूटने, लॉकर ने कहा “नहीं खुलूंगा भैया” नकदी हाथ नहीं लगी तो बोतल, मोबाइल और CCTV का DVR समेट ले गए नकाबपोश, पुलिस ने 3 को दबोचा, चौथा फरार…
Uncategorized2026.08.11पहले मौत का वार, फिर दूसरे पर चाकू की धार.. एक ही रात दो चाकूबाजी से बिलासपुर में हड़कंप, CCTV बना पुलिस का तीसरा आंख… नाबालिग समेत दो हिरासत में…
Uncategorized2026.08.11पहले मौत का वार, फिर दूसरे पर चाकू की धार.. एक ही रात दो चाकूबाजी से बिलासपुर में हड़कंप, CCTV बना पुलिस का तीसरा आंख… नाबालिग समेत दो हिरासत में…
