Breaking
12 Aug 2026, Wed

निजी स्कूलों ने किताबें नहीं उठाईं तो कलेक्टर का पारा चढ़ा, कोचिंग वालों की भी बनेगी कुंडली; 47 हजार सोलर का लक्ष्य, अभी 6 हजार पर ही ‘सूरज’ अटका…

बिलासपुर,,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निजी स्कूलों द्वारा शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई…. पाठ्यपुस्तकों का उठाव नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है! उन्होंने संबंधित निजी स्कूल प्रबंधनों को शो-कॉज नोटिस जारी करने तथा नोटिस के जवाब के साथ जिला कलेक्टोरेट में विशेष बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं! कलेक्टर आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे…. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे…. कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है! शासकीय स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है! ऐसे में निजी स्कूलों द्वारा पुस्तकों का उठाव नहीं किया जाना गंभीर विषय है! उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

कोचिंग संस्थानों की होगी लिस्टिंग और पंजीयन…


कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला मुख्यालय में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की लिस्टिंग एवं पंजीयन कराने के निर्देश दिए… उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में जाना जाता है! बड़ी संख्या में युवा यहां रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं! ऐसे में कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है! उन्होंने सभी संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं तथा निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी संधारित करने और उनकी कार्यप्रणाली के लिए एसओपी की जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए…

13 अगस्त तक पूरी हों स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां…


बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की…. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं… स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ध्वजारोहण करेंगे… कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को तैयारियां 13 अगस्त तक पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए… उन्होंने वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे…. कार्यक्रमों की भी समीक्षा की तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए…


सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तेजी से करें निराकरण…


कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की… उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए… उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विभागवार कार्ययोजना बनाकर नियमित निगरानी की जाए….


पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी…


पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में लक्ष्य के अनुरूप सोलर प्लांट स्थापित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की… उन्होंने बताया कि जिले में अब तक करीब 6 हजार प्लांट ही स्थापित हो सके हैं! जबकि लगभग 47 हजार प्लांट स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है! उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने और प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए… कलेक्टर ने बैठक में खेती-किसानी से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की… उन्होंने खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण एवं किसानों से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए… उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हों और किसी भी स्तर पर उन्हें परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed