
बिलासपुर,,, हरेली त्योहार पर घर में पकाने के लिए लाए गए मुर्गे को लेकर शुरू हुआ मामूली पारिवारिक विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया… मुर्गे के आकार को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया… चाकू के वार से घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है! घटना के बाद मोपका पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है! मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी का है! यहां रहने वाला सूरज धनवार रोजी-मजदूरी करता है! उसने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को काम पर गया हुआ था… इसी दौरान उसका छोटा भाई रुपेश धनवार हरेली त्योहार के लिए घर में पकाने मुर्गा लेकर आया था… वहीं उनका बड़ा भाई गौतम भी अपने घर के लिए मुर्गा लेकर आया था… बताया जा रहा है! कि रुपेश का मुर्गा बड़ा था… जबकि गौतम का मुर्गा अपेक्षाकृत छोटा था… इसी बात को लेकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे रुपेश की तरह बड़ा मुर्गा लाने की बात कही… यह बात गौतम को नागवार गुजरी और वह नाराज होकर रुपेश से विवाद करने लगा… विवाद बढ़ने पर रुपेश ने विरोध किया… जिसके बाद गौतम ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया… हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया… परिजन उसे तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे… जहां उसका उपचार जारी है! सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों तथा विवाद के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
