
बिलासपुर,,, कोनी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! कोनी पुलिस ने बुधवार को ग्राम पौंसरा स्थित उसके निवास पर दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया…. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा सिंह ठाकुर, पिता मुन्ना सिंह ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है!
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई… गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी… अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी…
29 अप्रैल को हुआ था विवाद…
पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को करीब 3 बजे आरोपी शिवा ठाकुर और उसके साथी अर्जुन ठाकुर ने दीपक भार्गव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी… आरोप है! कि दोनों ने बीयर की बोतल तथा हाथ-मुक्के से हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई… घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे…
मामले में कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 मई 2026 को आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था…. जहां से उसे जेल भेज दिया गया था… वहीं शिवा ठाकुर गिरफ्तारी से बचता रहा और लगातार फरार था…
घर पर होने की मिली सूचना, पुलिस ने घेरा…
12 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी शिवा ठाकुर ग्राम पौंसरा स्थित अपने घर पर मौजूद है! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है! उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 205/2026 में धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है! गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
