
जांजगीर-चांपा,,, पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर नियमित रकम जमा करने का झांसा देकर करीब 150 खाताधारकों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है!चांपा पुलिस ने मामले में पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु, पिता राजेश गुप्ता, उम्र 39 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में की गई…
डायरी में एंट्री, खाते में रकम गायब…
मामले की शुरुआत चांपा निवासी हेमंत कुमार देवांगन की शिकायत से हुई…. शिकायत के अनुसार कृष्णकांत गुप्ता और उसकी मां लक्ष्मी गुप्ता पोस्ट ऑफिस चांपा में एजेंट के रूप में कार्य करते हैं! आरोप है! कि अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर आरडी खाता खुलवाया गया… और नियमित रकम जमा करने के नाम पर पैसे लिए गए..
प्रार्थी से 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 तक कुल 1 लाख 21 हजार 200 रुपये जमा करने के नाम पर लिए गए… रकम की एंट्री डायरी में भी की गई… लेकिन पोस्ट ऑफिस से खाते की जानकारी लेने पर महज 21 हजार रुपये जमा मिले… इस तरह 1 लाख 200 रुपये खाते में जमा नहीं किए गए…
पूछताछ में खुला बड़ा राज….
शिकायत पर चांपा थाने में अपराध क्रमांक 430/2026 के तहत धारा 316(5), 318(3), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया…. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की…
पूछताछ में आरोपी ने रकम खाते में जमा नहीं करने की बात स्वीकार की… पुलिस के अनुसार, जांच में करीब 150 खाताधारकों की 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई है!
शेयर ट्रेडिंग में लगाने की बात…
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खाताधारकों से ली गई…. रकम को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश किया गया… पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 3 मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त किए हैं!
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया… जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया… मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और अन्य खाताधारकों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है!
पुलिस टीम की भूमिका…
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रूकसाना बानो सहित आरक्षक ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे और थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
UncategorizedSeptember 26, 2026अरपा में दो बच्चे बहे, पुलिस पहुंची मगर गोताखोर का अता-पता नहीं, गणपति विसर्जन में मॉकड्रिल के उस्ताद, असली हादसे में सिस्टम पानी-पानी… सवा घंटे तक तलाश में मोहल्लेवासी जुटे रहे, जिम्मेदारों की आपातकालीन तैयारी पर उठे सवाल…
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
