
बिलासपुर,,,, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री विधायक अमर अग्रवाल के समर्थकों को अपमानित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है ! नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने कलेक्टर, और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पूरे मामले से अवगत करा जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है! गौरतलब है! कि गत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन के दौरान पुलिस ग्राउंड के मंच पर हुए… अमर समर्थकों के अपमान का मामला सामने आया था… आरोप है! कि भाजपा के कोषाध्यक्ष का हाथ पकड़कर कर खींचने एक महिला पुलिस को धकेलने और एक पत्रकार के साथ बदसलूकी को लेकर मंच पर जमकर विवाद हुआ था… जनप्रतिनिधियो को बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं मिली… जिसको लेकर जमकर बखेड़ा हुआ… मंच पर जगह और कुर्सी न मिल पाने के कारण सभापति विनोद सोनी और कई जनप्रतिनिधियों को बैरंग लौटना पड़ा… इस अव्यवस्था को लेकर पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ने भी खूब चिल्लाचोट मचाई थी….
अमर समर्थकों के अपमान का मामला मीडिया की सुर्खियों पर रहा.. इससे नाराज नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने कलेक्टर और मुख्यमंत्री को पत्र भेज पूरे घटनाक्रम और जन प्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगाते हुए… जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है!
पूर्व मंत्री भी हुए थे शिकार…
बिलासपुर में ही एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच के सामने कतार पर सीट न मिलने को लेकर पिछले दिनों नगर विधायक का भी कलेक्टर और अधिकारियों पर गुस्सा फूटा था… तब मुख्यमंत्री को मामले में हस्ताक्षेप करना पड़ा था…
लो कर लो बात….VIP सुरक्षा में भी फेल…
अब तक चर्चा ये थी… कि पुलिस और प्रशासन के अफसर केवल VIP सुरक्षा तक ही सीमित है! पर इस घटना ने ये साबित कर दिया… कि अब इनसे ये भी नहीं हो पा रहा…
…000….
राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मंच पर आमंत्रित जनप्रतिनिधियों के अपमान का मामला बेहद संवेदनशील है! इसको लेकर मैने कलेक्टर और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
UncategorizedOctober 2, 2026रेत का धंधा समझे थे मलाई, कोर्ट ने करा दी जेल की सैर भाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, दो आरोपियों को सालभर की सजा सुनाई गई… ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी लगा, 66 FIR के बाद खनिज विभाग का संदेश रेत में खेलोगे, तो कानून झेलोगे…
UncategorizedOctober 2, 2026बिलासपुर की बेटी प्रशंसा पांडे ने मारी दिल्ली में एंट्री, संसद भवन में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम, कॉलेज से मिली शाबाशी, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी युवा नेतृत्व का दम प्रशंसा के कदम संसद की ओर, बिलासपुर बोले “वाह बेटी, कमाल कर दिया…
UncategorizedOctober 2, 2026सकरी तहसील में कागजों का खेल निराला, खसरा लॉक तो ब्लैंक पेपर का सहारा, अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में कथित कमाई का आरोप, स्थगन के बावजूद नामांतरण की चर्चा… साहबों की डिजिटल कलाकारी पर उठे सवाल, जांच हुई तो खुलेंगे राज…
