
बिलासपुर–रतनपुर,,, चलती बस में यात्रियों को घेरकर झपटमारी करने वाले गिरोह का रतनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है! पुलिस ने मामले में 7 महिलाओं सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है!आरोपियों के कब्जे से 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं! पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कई पहले भी उठाईगिरी और झपटमारी के मामलों में जेल जा चुके हैं! मामले में संगठित अपराध की धारा के तहत कार्रवाई की गई है!
पुलिस के अनुसार बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान ने 11 अगस्त को रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी… उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को वे अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ बिलासपुर गए थे… वापसी में दोनों नेहरू चौक से बस में सवार हुए… महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं भी बस में चढ़ीं…. बस में भीड़ होने के कारण दंपती खड़े थे… इसी दौरान महिलाओं ने धक्का-मुक्की करते हुए गीता प्रधान को घेर लिया…. शनिचरी चौक रतनपुर के पास महिलाएं बस से उतर गईं… कुछ देर बाद बस खाली होने पर जब गीता ने अपने गले को देखा तो सोने की चेन गायब थी… इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की…
रतनपुर पुलिस ने शनिचरी चौक और महामाया चौक के CCTV फुटेज खंगाले… फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान कोनकोना, थाना बांगो क्षेत्र के रूप में हुई… पुलिस टीम ने दबिश देकर 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को हिरासत में लिया…
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर समूह बनाकर बस में महिला को घेरकर चेन झपटने और उसे 20 हजार रुपये में समूह की अन्य महिला सुरतनी गिरी को देने की बात स्वीकार की… पुलिस के मुताबिक रकम में से 12 हजार रुपये खर्च किए जा चुके थे… और 8 हजार रुपये बरामद हुए…
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है! जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है! कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही…
9 आरोपी गिरफ्तार…👇👇👇
- अंजली गिरी पति मनोज गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल,
- लोहारिन बाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी उम्र 50 साल,
- सुनीता गिरी पति स्व. बलबीर गिरी गोस्वामी उम्र 30 साल,
- रामबाई पति हरिनाथ उर्फ खिरू गिरी गोस्वामी उम्र 40 साल,
- प्रिती गिरी पति नरेश गिरी उम्र 30 साल,
- शिवानी पति राकेश गिरी गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल,
- देवी गिरी पति राम गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल,
- नरेश गिरी पिता सुखराम गिरी गोस्वामी उम्र 35 साल,
- राम गिरी पिता ओप्रकाश गिरी गोस्वामी उम्र 20 साल सभी निवासी कोनकोना ठिहईभाठा थाना बांगो जिला कोरबा छ.ग.।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 3, 2026राजधानी में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का अपहरण, बदमाशों की स्कॉर्पियो का यूपी तक पीछा, पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब आरोपियों की अकड़ उतरेगी पूछताछ में, गाड़ी और पैसों का विवाद बना अपहरण की वजह, रायपुर पुलिस आरोपियों को लेने रवाना…
UncategorizedOctober 3, 2026रतनपुर में चोरों की चांदी चमकने से पहले पुलिस ने लगा दिया ब्रेक, घर और आश्रम में हाथ साफ करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में धराए, जेवर-कपड़े समेत 2.14 लाख का माल बरामद, अब चोरी का हिसाब होगा जेल में…
UncategorizedOctober 3, 2026राजीव प्लाजा में कॉम्बो का खेल, 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक का हिसाब मांगते ही तीन कर्मचारियों का मोबाइल ‘स्विच ऑफ’, दुकान से भी हुए नौ-दो-ग्यारह, अब पुलिस लगाएगी पता कॉम्बो किसके पास और हिसाब की किताब में कितना झोल?…
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
