
बिलासपुर,,,, साढ़े 17 करोड़ के चर्चित फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड के साथ अब लू मुआवजा कांड के जांच की ख़बर है! इतना ही नही मामला फदकने के बाद यहां से तबादले के लिए हाथ पैर मारने वाले अफसरो का जुगाड़ जंतर भी फेल होने की खबर है! श्री रामचरित्र मानस रामायण में तो सात ही कांड है! न्यायधानी के तहसील कार्यालय के कांडो और नवाचारों का कोई और छोर ही नही है! हिम्मत और हौसला तो देखिए…. बिलासपुर को न्यायधानी, स्मार्ट सिटी और महानगर के बाद अब नागलोक की उपाधि मिल गई… वो भी साढ़े सत्रह करोड़ के मुआवजा फर्जीवाड़े के साथ विधानसभा में मामला उठने के बाद 17 प्रकरणों में 21 आरोपियो की गिरफ्तारी दर्शाई गई पूरे प्रदेश भर में बदनामी का खीर बगर गया… अफसरो और कर्मचारियों ने खूब आंदोलन नारेबाजी कर पैंतरा खेला… हाल ही में डीजीपी ने मामले की जांच एजेंसी से कराने का बयान देकर और सनसनी मचा दी… बड़े खिलाड़ी फिर सकते में आ गए और टोह लेने लगे कि संकट – वंकट तो नही है! इतना ही नही तबादला एक्सप्रेस में सवार होने भी जोर लगाया… सूत्र बता रहे… कि उसमें भी गाड़ी अटक गई…खबर है! कि शासन ने अब सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा कांड के साथ लू फर्जी मुआवजा कांड के जांच के आदेश दिये है! इससे पहले एक किसान के खेत की खड़ी फसल को मलबा डलवाकर कालोनी के रास्ते के लिए पटवाने और बिना आवेदन के एक नेता के नाम चढ़ाने, तहसील कार्यालय में दलाल के दंगल और गाली गलौज, इससे पहले दो महिला अफसरो का झगड़ा समेत कई मामले बेहद चर्चा में रहे…
एक जांच और…
खबर मिली है! कि जांच एक्सप्रेस में अब एक पटवारी के बड़का गड़बड़झाले की जांच शुरू कराने परवाना आया है! मामला सेंदरी इलाके के 20 हेक्टेयर जमीन को जो दो लोगो के नाम थी…. उनमें से एक को मृत बता फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पटवारी द्वारा अपनी सास के नाम पर 800 रुपए पर स्क्वेयर फीट की दर से खरीदने और फिर उसी जमीन को 2000 प्रति स्क्वेयर फिट की दर से बेचकर प्रतिवर्ग फिट 1200-1200 का मुनाफा कमाने के आरोप है! खबर है! कि कलेक्टर ने निगम प्रशासन को मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच कराने फरमान जारी किया है! अब क्या और कितना जांच होगी और आगे इस मामले का क्या हस्र होगा वो भी दिख जाएगा….
...000...
इस मामले में जानकारी लेने एसडीएम मनीष साहू को काल कर चर्चा का प्रयास किया गया… परन्तु उनसे संपर्क नही हो सका…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 3, 2026राजधानी में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का अपहरण, बदमाशों की स्कॉर्पियो का यूपी तक पीछा, पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब आरोपियों की अकड़ उतरेगी पूछताछ में, गाड़ी और पैसों का विवाद बना अपहरण की वजह, रायपुर पुलिस आरोपियों को लेने रवाना…
UncategorizedOctober 3, 2026रतनपुर में चोरों की चांदी चमकने से पहले पुलिस ने लगा दिया ब्रेक, घर और आश्रम में हाथ साफ करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में धराए, जेवर-कपड़े समेत 2.14 लाख का माल बरामद, अब चोरी का हिसाब होगा जेल में…
UncategorizedOctober 3, 2026राजीव प्लाजा में कॉम्बो का खेल, 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक का हिसाब मांगते ही तीन कर्मचारियों का मोबाइल ‘स्विच ऑफ’, दुकान से भी हुए नौ-दो-ग्यारह, अब पुलिस लगाएगी पता कॉम्बो किसके पास और हिसाब की किताब में कितना झोल?…
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
