
बिलासपुर,,,, शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने और बाद में मारपीट करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! आरोपी की पहचान महेन्द्र बानी (36) पिता लक्ष्मी प्रसाद बानी, निवासी ग्राम रिस्दा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है! वर्तमान में वह ग्राम केरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा में रह रहा था….
पुलिस के अनुसार पीड़िता और आरोपी वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद स्कूल तारबाहर में एक साथ कार्यरत थे… इसी दौरान दोनों की पहचान हुई… आरोप है! कि आरोपी ने स्वयं का तलाक प्रकरण चलने की बात बताते हुए पीड़िता को शादी का भरोसा दिया…. इसके बाद 15 अगस्त 2024 को शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए….
बाद में आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया… आरोप है! कि 16 और 17 अगस्त 2026 को आरोपी ने उसके साथ गंभीर मारपीट कर चोट पहुंचाई…. पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की…
महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1176/2026 में धारा 69, 296 एवं 115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!
गिरफ्तार आरोपी…👇
महेन्द्र बानी (उम्र 36 वर्ष) पिता का नाम: लक्ष्मी प्रसाद बानी निवासी: ग्राम रिस्दा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) हाल मुकाम: ग्राम केरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 4, 202618 लाख का बार सस्ता, 70 लाख का चखना पड़ा महंगा, बोली में बने शेर, कमाई में ढेर, आधे से ज्यादा ठेकेदारों ने समेटा कारोबार 66 में से 30-32 सेंटर ही चालू, बाकी का हिसाब-किताब कौन पूछेगा? आबकारी विभाग भी बोला—सबका रेट अलग, कमाई का जोड़ लगाना मुश्किल…
UncategorizedOctober 4, 2026बेलतरा की राजनीति में बदले का बवाल, कांग्रेस ने खोला आरोपों का पिटारा, 12 सूत्रीय मांगों का लेकर 13 अक्टूबर को कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी, विधायक पर आरोपों की बौछार, अब प्रशासन की परीक्षा होगी दमदार, जांच नहीं हुई तो आंदोलन का बजेगा बिगुल, सियासी पारा होगा हाई…
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक! मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी—युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक, मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
