Fri. Nov 20th, 2026

अतिक्रमण हटाने निकले निगम के ‘तोड़ू दस्ते’ का चप्पल-झाड़ू से हुआ ‘भव्य स्वागत’…! फुटपाथ खाली कराने पहुंचे कर्मचारियों और महिला कारोबारियों में सड़क पर ही संग्राम, दोनों तरफ से गाली-गलौज, मारपीट और बदसलूकी के आरोप—कार्रवाई कम, महाभारत ज्यादा आई नजर…

बिलासपुर,,,, अतिक्रमण अमले के कर्मचारियों के चप्पल और झाड़ू से सरेआम पिटाई का फोटो- वीडियो आया है! फुटपाथ कारोबारी महिलाओ ने जहाँ अमले पर गाली गलौज, मारपीट, तराजू लूटने और वसूली का आरोप लगाया… वही अमले के कर्मचारियों ने निगम व पुलिस प्रशासन के निर्देश पर की जा रही…. कार्रवाई के दौरान खुद पर हमला होने की बात कही है! ये तस्वीरे बुधवार दोपहर टाउन हाल से मुंगेली नाका चौक के बीच की है!

पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय से लेकर जिला न्यायालय और जिला न्यायालय से लेकर उसलापुर ओवरब्रिज तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर पुटू, खेखसा, करील और फल- सब्जियों के दुकान और ठेले खोमचे लग रहे है! सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निगम व पुलिस प्रशासन के निर्देश पर निगम अमला फुटपाथ कारोबारियो को खदेड़ने निकलां…. बताया जा रहा…. कि इसी बीच महिला कारोबारियो व निगम अमले के बीच जमकर गाली गलौच और मारपीट हुई…. जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है!
कारोबारी महिलाएं और निगम कर्मचारी एक दूसरे पर गाली गलौज, बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगा रहे…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed