
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र के सेंदरी-मोपका और बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर राहगीरों को चाकू और बेल्ट से डराकर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है! पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 47 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल, 3 चाकू, बेल्ट और नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है!
पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त की रात बैमा-नगोई बाईपास पर टिकेश्वर मिश्रा को बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने रोककर बेल्ट से मारपीट की और मोबाइल, बैग, एटीएम, पासबुक व अन्य सामान लूट लिया… इसी रात सेंदरी-मोपका बाईपास पर अभिनव शास्त्री और नितेश यादव को चाकू दिखाकर मोबाइल व दस्तावेज लूटे गए…. वहीं 11 अगस्त को हिमांशु सिंह के साथ भी लूट की वारदात हुई थी….
लगातार सामने आ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की…. जांच के दौरान संदेहियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा…. पूछताछ और निशानदेही पर 47 नग स्मार्ट मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 3 धारदार चाकू, बेल्ट, कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए… आरोपी अनिश के कब्जे से धारदार चाकू मिलने पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं!
कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन, एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य तथा मोपका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे की टीम ने की…. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया… जहां आदेशानुसार आरोपियों को जेल तथा अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया….
गिरफ्तार आरोपियों…
01- एक विधि से संघर्षरत बालक एवं
02- चन्द्रभान साहू उर्फ नानू पिता पुष्पराज साहू, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03- अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू पिता बाबू लाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 04- अजय कुमार लोहार उर्फ जय उर्फ महेश विश्वकर्मा पिता स्व. संजय विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05- करन सारथी पिता कलेश्वर सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बहतराई भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06- जानवीर सूर्यवंशी उर्फ जानी पिता राजू सूर्यवंशी, उम्र 18 साल 08 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07- लक्की विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 18 साल 08 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 08- आदिल अहमद पिता रहिस अहमद, उम्र 29 साल, निवासी डबरी पारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मोबाइल एवं सामान:
47 नग एंड्रॉइड/स्मार्ट मोबाइल फोन, कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज।
हथियार एवं वाहन: घटना में प्रयुक्त 03 नग धारदार चाकू, मारपीट में इस्तेमाल बेल्ट एवं 03 नग मोटरसाइकिल।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 4, 202618 लाख का बार सस्ता, 70 लाख का चखना पड़ा महंगा, बोली में बने शेर, कमाई में ढेर, आधे से ज्यादा ठेकेदारों ने समेटा कारोबार 66 में से 30-32 सेंटर ही चालू, बाकी का हिसाब-किताब कौन पूछेगा? आबकारी विभाग भी बोला—सबका रेट अलग, कमाई का जोड़ लगाना मुश्किल…
UncategorizedOctober 4, 2026बेलतरा की राजनीति में बदले का बवाल, कांग्रेस ने खोला आरोपों का पिटारा, 12 सूत्रीय मांगों का लेकर 13 अक्टूबर को कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी, विधायक पर आरोपों की बौछार, अब प्रशासन की परीक्षा होगी दमदार, जांच नहीं हुई तो आंदोलन का बजेगा बिगुल, सियासी पारा होगा हाई…
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक! मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी—युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक, मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
