
00 पार्टी की रीढ़ कहलाने वाले कार्यकर्ता हतप्रभ फिर उनका क्या होगा***….?
00 बिगाड़ के डर से सब मौन, सभापति विनोद सोनी ने दिखाया गोड़परिहा तेवर…

बिलासपुर,,, स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की मौजूदगी में प्रदेश के पूर्व कद्दावर मंत्री व नगर विधायक के समर्थकों के अपमान के मामले में कैडर बेस और अनुशाषित कहलाने वाले भाजपा-पार्टी संगठन ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई तो दूर 4 दिन बाद भी संज्ञान तक मे नही लिया…
बताया जा रहा है! कि मंच के प्रवेश द्वार पर एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के स्टाफ की ड्यूटी थी… जहा पार्टी के कोषाध्यक्ष का हाथ पकड़कर धकियाने का आरोप है! इसी को लेकर पूर्व एल्डरमेन और जिलाध्यक्ष भड़के जमकर तमाशा हुआ… इतना ही नही प्रेस रिपोर्टर से भी बदसलूकी की खबरे भी बेहद सुर्खियों में रही…
सोशल मीडिया का जमाना और डिजीटल इंडिया का तानाबाना….
पार्टी- संगठन से जुड़े नेता- पदाधिकारी सब दिन- रात लियोटव्याज (मोबाइल) कोचक रहे है! खबरे देख पढ़ रहे यानि खबर सबको है! पर ट्रिपल इंजन की सिटी क्यो नही बज़ रही…. सब पूछ रहे कि 4 दिन हो गए… आखिर इतना सन्नाटा क्यो है! भाई… पब्लिक कार्यकर्ता सब हलाकान है! कि उड़ी बाबा जब पार्टी के कोषाध्यक्ष को राष्ट्रीय पर्व के समारोह के दौरान कुर्सी देने के बजाय धकिया दे रहे…. जिलाध्यक्ष और पूर्व एल्डरमेन को चिल्लाचोट करने के बाद भी कोई असर नही पड़ रहा… कुर्सी न मिलने के कारण सभापति और पदाधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा रहा…. तो वे सबका साथ सबका विकास के नारे पर कैसे और कब तक विश्वास करें… क्योकि चुनाव के दौरान तो उन्हें पार्टी की रीढ़ बताया जाता है…?
ये है! जिलाध्यक्ष…
मामले में क्या अपडेट है! जिसके पार्टी प्रेसिडेंट होने के नाते आपने इसकी रिपोर्ट शिकायत किससे की और पार्टी संगठन ने इन 4 दिनों में क्या मामले को संज्ञान में लेकर कोई दिशा निर्देश दिया… ये जानने के लिए जिलाध्यक्ष दीपक सिंह से मंगलवार को दोपहर- शाम- रात 3 बार चर्चा का प्रयास किया गया परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया…!
जिलाध्यक्ष जाने-…
गलत तो हुआ पर मैने किसी से शिकायत नही की है! बाकी जिलाध्यक्ष ने किया होगा… तो मुझे इसकी जानकारी नही है!
गुलशन ऋषि जिला कोषाध्यक्ष BJP
कलेक्टर और सीएम को भेजा शिकायत…
जिला प्रशासन के आमंत्रण और केंद्रीय राज्यमंत्री के बंगले से कॉल आया था… इसलिए मुख्य समारोह में शामिल होने गए थे… पर मंच में रेलमपेल भीड़ और अव्यवस्था थी… बैठने की जगह तक नही थी…. इसलिए मैं और बहुत से नेता घर लौट आये ये जनप्रतिनिधियों का घोर अपमान है! सीएम और कलेक्टर को पत्र भेज पूरे मामले से अवगत करा जिम्मेदार अफसरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया हूँ…!
विनोद सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता व सभापति नगर निगम बिलासपुर…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
UncategorizedNovember 18, 2026साथ के फोटो बने ब्लैकमेलिंग का हथियार, वायरल करने की धमकी देकर दो लाख डकार गई युवती, झूठे केस में फंसाने का भी डर दिखाया, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, पहुंची जेल…
