
बिलासपुर,,,, रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी और मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है! विभाग द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष अभियान ‘बने खाबो, बने रहिबो’ के तहत शहर के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार जांच और सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है!
अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने व्यापार विहार स्थित पवन ट्रेडर्स में जांच की… यहां बर्फी के लेबल और उससे संबंधित आवश्यक जानकारी में कमी पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 23 कार्टून में रखी कुल 102 किलोग्राम बर्फी को सीज कर दिया… बर्फी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है! जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी… इसी तरह टीम ने शनिचरी बाजार स्थित गुरु कृपा ट्रेडर्स की भी जांच की… यहां बिक्री के लिए रखी ‘मद्रास का मशहूर स्पेशल खस्ता मिठाई’ का नमूना जांच के लिए लिया गया… उत्पाद के लेबल में आवश्यक जानकारी नहीं मिलने पर विभाग ने मिथ्याछाप का प्रकरण तैयार किया है!
त्योहार को देखते हुए जांच तेज...
रक्षाबंधन के दौरान मिठाई, खोवा, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है! ऐसे में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दुकानों, प्रतिष्ठानों और खाद्य कारोबारियों की जांच आगे भी जारी रखने की बात कही गई है! विभाग का फोकस खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ लेबलिंग और पैकेजिंग संबंधी नियमों के पालन पर भी है!
विभाग ने खाद्य कारोबारियों से अपील की है! कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों और लेबलिंग नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें… अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
UncategorizedOctober 2, 2026रेत का धंधा समझे थे मलाई, कोर्ट ने करा दी जेल की सैर भाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, दो आरोपियों को सालभर की सजा सुनाई गई… ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी लगा, 66 FIR के बाद खनिज विभाग का संदेश रेत में खेलोगे, तो कानून झेलोगे…
UncategorizedOctober 2, 2026बिलासपुर की बेटी प्रशंसा पांडे ने मारी दिल्ली में एंट्री, संसद भवन में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम, कॉलेज से मिली शाबाशी, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी युवा नेतृत्व का दम प्रशंसा के कदम संसद की ओर, बिलासपुर बोले “वाह बेटी, कमाल कर दिया…
UncategorizedOctober 2, 2026सकरी तहसील में कागजों का खेल निराला, खसरा लॉक तो ब्लैंक पेपर का सहारा, अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में कथित कमाई का आरोप, स्थगन के बावजूद नामांतरण की चर्चा… साहबों की डिजिटल कलाकारी पर उठे सवाल, जांच हुई तो खुलेंगे राज…
