
बिलासपुर,,, तखतपुर के ग्राम लोखंडी में बिना लाइसेंस कीटनाशकों के भंडारण का मामला सामने आया है! शिकायत के बाद कृषि विभाग की टीम ने 20 अगस्त को छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कीटनाशक सामग्री जब्त की थी… जांच के लिए भेजे गए सातों नमूने मिसब्रांडेड पाए गए हैं! कार्रवाई के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ सकरी थाने में BNS की धारा 286 के तहत FIR दर्ज की गई है!
जानकारी के मुताबिक लोखंडी निवासी मनीष रजक के किराए के मकान में मंगला निवासी आशु सिंह द्वारा कीटनाशकों का भंडारण किए जाने की शिकायत मिली थी… कृषि विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की… जहां बिना अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कुछ एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं… टीम ने सामग्री का पंचनामा बनाकर जब्ती की और परिसर को सील कर दिया…
जांच के लिए सात कीटनाशकों के नमूने राज्य कीटनाशी गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, राजनांदगांव भेजे गए थे… रिपोर्ट में सभी सात नमूने मिसब्रांडेड पाए गए… इसके बाद कीटनाशक, खाद एवं बीज निरीक्षक सह कृषि विकास अधिकारी शिल्पा श्रीवास्तव ने सकरी थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है! अब पुलिस और कृषि विभाग की टीम कीटनाशकों के स्रोत, खरीद-बिक्री और दस्तावेजों की जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 1, 2026लोखंडी में कीटनाशक का कारोबार या मिलावट का दरबार! बिना लाइसेंस दवाओं का भंडार, सातों सैंपल मिसब्रांडेड निकले, एक्सपायरी ने भी जमाया डेरा! खेती बचाने वाली दवाओं का ही बिगड़ा हिसाब, अब FIR ने बढ़ाई आरोपी की टेंशन, कृषि विभाग की जांच में खुला कथित गड़बड़झाला…
UncategorizedSeptember 30, 2026हॉस्टल में कमाई फुल, निगम की टैक्स वसूली गुल, 70 में 50 मकान बने हॉस्टल, फिर भी रिकॉर्ड में घर, निगम की ऐसी ‘राजस्व नींद’ कि कमर्शियल टैक्स भी पूछ रहा, साहब मेरी गलती क्या है…
UncategorizedSeptember 30, 2026दमकल की पहुंच 5 मंजिल तक, परमिशन 11 मंजिल की, बिलासपुर में आग बुझाने की क्षमता छोटी, इमारतों के सपने बड़े… 6 दमकल और 39 जवानों के भरोसे लाखों की आबादी, फायर सेफ्टी सिस्टम खुद आग के इंतजार में…
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
