
बिलासपुर,,, संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं प्रशंसा पांडे को उनके महाविद्यालय शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य कमलेश सर सहित प्रोफेसर मंजू माधुरी बाजपेयी मैडम, चौधरी सर, सिन्हा मैडम, सीमा मिश्रा मैडम एवं डॉ. पूजा शर्मा मैडम सहित अन्य प्राध्यापकों ने प्रशंसा पांडे का अभिनंदन किया और उनके आगामी राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रशंसा पांडे का चयन 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। वे नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रदेश विजेता हैं तथा विकसित भारत लीडर्स डायलॉग में भी राज्य स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज करा चुकी हैं। पिछले दो वर्षों से वे नेशनल यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से विधानसभा स्तर पर युवाओं का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।
युवा नेतृत्व के क्षेत्र में प्रशंसा पांडे को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से Youth Icon की उपाधि भी प्राप्त है। Youth Icon के रूप में वे नशामुक्त भारत अभियान सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के साथ आयोजित ‘खेल की बात’ एवं युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों में भी उन्होंने Youth Icon के रूप में सहभागिता की है।
संसद भवन के लिए उनका चयन उनके निरंतर परिश्रम, युवा नेतृत्व और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सहभागिता का महत्वपूर्ण परिणाम है। बिलासपुर की बेटी का संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।
बिलासपुर की बेटी — छत्तीसगढ़ का गौरव
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 2, 2026रेत का धंधा समझे थे मलाई, कोर्ट ने करा दी जेल की सैर भाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, दो आरोपियों को सालभर की सजा सुनाई गई… ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी लगा, 66 FIR के बाद खनिज विभाग का संदेश रेत में खेलोगे, तो कानून झेलोगे…
UncategorizedOctober 2, 2026बिलासपुर की बेटी प्रशंसा पांडे ने मारी दिल्ली में एंट्री, संसद भवन में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम, कॉलेज से मिली शाबाशी, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी युवा नेतृत्व का दम प्रशंसा के कदम संसद की ओर, बिलासपुर बोले “वाह बेटी, कमाल कर दिया…
UncategorizedOctober 2, 2026सकरी तहसील में कागजों का खेल निराला, खसरा लॉक तो ब्लैंक पेपर का सहारा, अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में कथित कमाई का आरोप, स्थगन के बावजूद नामांतरण की चर्चा… साहबों की डिजिटल कलाकारी पर उठे सवाल, जांच हुई तो खुलेंगे राज…
UncategorizedOctober 2, 2026तखतपुर थाने में कानून की किताब बंद, समझौते का हिसाब चालू? गंभीर घायल अस्पताल में, ट्रक तीन दिन थाने में खड़ा, फिर 50 हजार में मामला निपटाने का आरोप! गाड़ी छोड़ने के लिए भी रकम मांगने का दावा, साहब अब जांच करेंगे या शिकायत का इंतजार?
