Breaking
29 Sep 2026, Tue

रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…

बिलासपुर,,,, शहर में लगातार सोशल मीडिया पर चंद सेकंड की रील बनाकर ज्यादा से ज्यादा व्यूज और लाइक्स बटोरने की होड़… अब कई बार युवाओं और युवतियों को ऐसे वीडियो बनाने की ओर धकेल रही है! जिनमें कानून और सार्वजनिक मर्यादा से जुड़े सवाल खड़े हो रहे हैं! बिलासपुर में हाल ही में ऐसे ही तीन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं! जिसमे एक वीडियो में युवती हाथ में चाकू और सिगरेट का कस लेते नजर आ रही है! दूसरे वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का दावा किया जा रहा है! जबकि तीसरे वीडियो में युवतियों के बीच मारपीट का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है! वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है!


हाथ में चाकू, कैमरे के सामने प्रदर्शन…


पहले वायरल वीडियो में एक युवती हाथ में सिगरेट और चाकू लिए दिखाई दे रही है! वीडियो में वह कैमरे के सामने चाकू लहराती नजर आती है! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हथियार के इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे… पुलिस अब वीडियो की सत्यता, उसकी लोकेशन और समय के साथ-साथ उसमें नजर आ रही… युवती की पहचान करने में जुटी है!


पुलिस का कहना है! कि केवल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना ही कार्रवाई का आधार नहीं है! पहले यह पता लगाया जा रहा है! कि वीडियो वास्तविक है! या नहीं, इसे कब और कहां बनाया गया… तथा वीडियो में दिखाई दे रहे… लोगों की भूमिका क्या है!


देर रात सड़क किनारे बैठीं युवतियां….


दूसरा वीडियो देर रात CMD रोड़ का बताया जा रहा है! इसमें सड़क किनारे दो युवतियां बैठी हुई दिखाई दे रही हैं! सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है! कि दोनों सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रही थीं… हालांकि वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे… इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है…!

पुलिस वीडियो के वास्तविक स्थान, समय और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है! पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उसकी वास्तविकता और संदर्भ की जांच जरूरी है!


तीसरे वीडियो में मारपीट….


तीसरे वायरल वीडियो में मामला विवाद और मारपीट तक पहुंचता दिखाई दे रहा है! वीडियो में युवतियों के दो गुट नजर आते हैं! कुछ युवतियां एक अन्य युवती के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं!वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसमें दिखाई दे रही युवतियों की पहचान की और मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है!


पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर…


तीनों वीडियो ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के बढ़ते चलन को लेकर सवाल खड़े किए हैं! पुलिस का कहना है! कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हथियारों का प्रदर्शन, सार्वजनिक स्थानों पर नियमों की अनदेखी या विवाद और मारपीट के वीडियो बनाना गंभीर विषय है! ASP पंकज पटेल ने बताया… कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है! वीडियो कब और कहां बनाया गया… उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कौन है! और घटना की वास्तविकता क्या है! इन सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है! जांच में तथ्य सामने आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी… पुलिस ने लोगों से अपील की है!कि महज व्यूज और लाइक्स के लिए ऐसा कोई वीडियो न बनाएं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो या सार्वजनिक रूप से किसी तरह की आपत्तिजनक स्थिति पैदा हो…  खास तौर पर हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर स्टंट या मनोरंजन का हिस्सा बनाने से बचने की हिदायत दी गई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed